Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में अब तक 65 लाख केसीसी बैंकों द्वारा किसानों को जारी

18 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा केसीसी ऋण अभियान

17 नवम्बर 2022, खरगोन: मध्यप्रदेश में अब तक 65 लाख केसीसी बैंकों द्वारा किसानों को जारी – मध्यप्रदेश शासन एवं एसएलबीसी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक लगभग 65 लाख केसीसी (फसल ऋण) बैंकों के द्वारा पात्र किसानों जारी किए जा चुके हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया के श्री संदीप मुरुडकर ने बताया कि ऐसे किसान जो कि बैंकों से केसीसी ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं कर सके हैं। इस सम्बध में समस्त पात्र किसानों को केसीसी ऋण लाभ पहुंचने व सुधार करने और अधिकतम संख्या में जो वंचित किसान हैं उनको केसीसी प्रदान करने के लिए जिले में 18 नवंबर से 31 दिसंबर तक बैंकों द्वारा केसीसी ऋण प्रदान करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें फसल ऋण, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए केसीसी की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। पात्र किसान का खाता जिस बैंक में है उसे तुरंत उस ब्लॉक की भीतर की शाखा के द्वारा केसीसी ऋण प्रदान किए जाएंगे। श्री मुरूडकर ने बताया कि इसके लिए विभिन्न स्तर पर बैंकों द्वारा प्रचार-प्रसार और शिविर के माध्यम से प्रत्येक शुक्रवार को बैंक वार एवं गांव वार कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंकों की शाखाओं में अगले दिन पहुंचाए जाएंगे। साथ ही बैंकों द्वारा एक डेडीकेटेड डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। बैंकों द्वारा संबंधित स्थानों पर बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों का बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है उनको सुविधाएं उपलब्धता में आसानी होगी।

महत्वपूर्ण खबर: फेल ट्रांसफार्मर के बदले किसानों के लिए नई व्यवस्था

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile