Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

मृदा दिवस पर एसएमएल ने दो किसान गोष्ठी आयोजित की

20 दिसंबर 2024, इंदौर: मृदा दिवस पर एसएमएल ने दो किसान गोष्ठी आयोजित की – देश की प्रसिद्ध कृषि समाधान प्रदाता कम्पनी एसएमएल लि (सल्फर मिल्स)  द्वारा  मृदा दिवस पर शाजापुर और देवास टेरेटरी के गांवों में दो किसान गोष्ठी आयोजित की गई । इस दौरान वहां  मौजूद किसानों को फसलों के साथ मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए कम्पनी उत्पाद का प्रयोग करने की सलाह दी गई।

कम्पनी के रीजनल मैनेजर श्री सुरेश शर्मा ने बताया कि मृदा दिवस पर कम्पनी द्वारा देवास और शाजापुर  टेरेटरी के दो गांवों में  किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। देवास टेरेटरी के ग्राम सिलोटिया में आयोजित किसान गोष्ठी में रीजनल मैनेजर श्री सुरेश शर्मा, मार्केटिंग मैनेजर श्री पुष्पेंद्र ,टेरेटरी  मैनेजर श्री हरेराम बिरला और फील्ड असिस्टेंट श्री शुभम जाट सहित 20  किसान शामिल हुए। उपस्थित किसानों से  मिट्टी के स्वास्थ्य , संतुलित पोषण   के संबंध में चर्चा की गई और  वर्तमान गेहूं और प्याज़ की फसल में  कम्पनी उत्पाद टेक्नो जेड और फर्टिस सलानेक्स जेड के उपयोग की सलाह दी गई , ताकि फसलों को पर्याप्त पोषण मिले और मिट्टी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहे।

इसी तरह  ग्राम धनोरा में आयोजित किसान गोष्ठी में एरिया मैनेजर श्री विनोद सिंह कुशवाह और फील्ड असिस्टेंट श्री भारत सिंह ने उपस्थित किसानों से फसल और मिट्टी के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की और बताया कि मिट्टी का पीएच कम करने के लिए कम्पनी उत्पाद फर्टिस का प्रयोग करें, क्योंकि  इसमें 90 % सल्फर होता है। इससे फसल  बढ़िया रहती है और उत्पादन भी अच्छा मिलता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com