Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना का विस्तार: अब मक्का, दाल और तिलहन किसानों को भी मिलेगा फायदा

03 जुलाई 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना का विस्तार: अब मक्का, दाल और तिलहन किसानों को भी मिलेगा फायदा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार, 30 जून 2025 को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसे मक्का, दलहन और तिलहन जैसी फसलें उगाने वाले किसानों तक विस्तारित करने का फैसला किया है। अब तक यह योजना केवल धान उत्पादक किसानों तक सीमित थी, जिसमें सरकार कृषि इनपुट्स के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती थी। 

अब किन किसानों को मिलेगा लाभ?

राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि वह किसान जो खरीफ 2024 में धान की खेती कर चुके हैं और उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा था, लेकिन अब खरीफ 2025 में मक्का, दाल या तिलहन जैसी फसलें बो रहे हैं, वे भी इस योजना के पात्र होंगे। यह निर्णय किसानों को वैकल्पिक फसलों की ओर प्रेरित करेगा, जिससे कृषि में विविधता आएगी और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।

क्या है कृषक उन्नति योजना?

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को कृषि आदान (बीज, खाद, कीटनाशक आदि) खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
राज्य सरकार वर्तमान में धान की खरीद ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जिसमें इस योजना के तहत मिलने वाली इनपुट सहायता राशि भी शामिल होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लॉजिस्टिक्स हब बनने की तैयारी

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को भी मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राज्य को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और निर्यात केंद्र बनाना है। इस नीति से राज्य में ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुँच मिल सकेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य फैसले भी लिए गए

1. जन विश्वास विधेयक 2025 को मंजूरी- व्यापार में आसानी और अनावश्यक कानूनी विवादों को कम करने के लिए।
2. पेंशन फंड विधेयक- राज्य कर्मचारियों के लिए स्थायी पेंशन व्यवस्था।
3. ग्रोथ एंड स्टैबिलिटी फंड – वित्तीय अस्थिरता के समय स्थिरता बनाए रखने के लिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com