Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अब ऋणी किसानों का फसल बीमा 30 अगस्त तक होगा पीएम फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ी

12 अगस्त 2025, भोपाल: अब ऋणी किसानों का फसल बीमा 30 अगस्त तक होगा पीएम फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ी – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी गई है। अब अऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 कर दी गई है। वहीं, ऋणी किसानों के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। यह योजना किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है।

राज्य सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, और जल्द से जल्द पास के बैंक या ऑनलाइन केंद्र में जाकर बीमा कराएं। इससे उन्हें फसल खराब होने की स्थिति में योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा। ऐसे किसान जिन्होंने बैंकों से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लिया है और जिनका बीमा बैंक द्वारा किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश अब तक नहीं हुआ है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक से संपर्क कर फसल बीमा की प्रक्रिया पूरी करवाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com