Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी में श्री अन्न संवर्धन अभियान का हुआ शुभारंभ

22 जून 2024, डिंडोरी: डिंडोरी में श्री अन्न संवर्धन अभियान का हुआ शुभारंभ – जिला प्रशासन के नेतृत्व में  कृषि विभाग डिंडौरी के द्वारा  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण डिंडौरी में  श्री अन्न को प्रोत्साहित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रीअन्न संवर्धन अभियान कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।  ज़िला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान महिला किसान पुष्पलता, सोमती, मीना, सरिता, उर्मिला, संगीता, रेखा बाई, रेखा बाई, चमनबती और गोमती को बीज वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अवधराज बिलैया, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री पंकज तेकाम, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री हरिहर पाराशर, श्री पुनीत जैन, श्री महेश धूमकेती, श्री लक्ष्मण ठाकुर, सहित उप संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, आत्मा परियोजना संचालक सुश्री नेहा धूरिया, सहायक संचालक श्रीमती अंजली वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

उप संचालक कृषि ने बताया कि श्रीअन्न के विपणन को प्रोत्साहन देने हेतु शासन स्तर पर महासंघ का गठन किया जा चुका है। महासंघ इस वर्ष एफपीओ के माध्यम से एक ज़िला एक उत्पाद कोदो का 20 रुपए प्रति किलो तथा कुटकी 30 रुपए प्रति किलो की दर से क्रय करेगी। राज्य शासन ऐसे किसानों को 10 रुपए प्रति किलो की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से करेगा। शासकीय एवं सहकारी  संस्थाओं  द्वारा प्रदाय कोदो कुटकी रागी के बीज पर बीज वितरण अनुदान वस्तु के रूप में 80 प्रतिशत अनुदान कृषकों को देय होगा।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com