श्योपुर : कम अवधि में पकने वाली फसलों का चयन करने की सलाह
07 जुलाई 2026, श्योपुर: श्योपुर : कम अवधि में पकने वाली फसलों का चयन करने की सलाह – कृषि विभाग द्वारा किसानों को कम अवधि में पकने वाली फसलों के उत्पादन की सलाह दी गई है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान इस वर्ष अल नीनो प्रभाव एवं मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए सामान्य से कम अथवा कहीं कहीं पर लगातार वर्षा होने के साथ ही बीच-बीच में सूखे जैसी स्थिति निर्मित होने की संभावना है। इसलिए उपलब्ध नमी एवं स्थानीय परिस्थितियां के अनुसार सूखा रोधी तथा कम अवधि में पकने वाली फसलों की किस्मों का चयन करें, इससे कम वर्षा की स्थिति में उत्पादन हानि से बचा जा सकता है।
किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि धान की कम अवधि एवं सूखा सहिष्णु किस्मों के साथ-साथ बाजरा, मक्का, मूंग, उडद, तिल, सोयाबीन तथा शीघ्र पकने वाली अरहर जैसी फसलों की अनुशंसित किस्मों का चयन करें, यदि मुख्य फसल की बुवाई में विलम्ब हो गया है, तो स्थानीय कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार वैकल्पिक फसलों का चयन करें। साथ ही खेत में नमी संरक्षण हेतु मेड़ बंदी, मल्चिंग , गहरी जुताई तथा वर्षा जल के संरक्षण उपायों को अपनाने के साथ-साथ संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें, सिंचाई की आवश्यकता होने पर ड्रिप, स्प्रिकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का उपयोग के साथ-साथ जोखिम सहन करने हेतु किसान भाई समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराएं ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

