Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कच्ची घानी तेल उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बने शीतल प्रसाद शर्मा

22 अक्टूबर 2024, उज्जैन: कच्ची घानी तेल उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बने शीतल प्रसाद शर्मा – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर उज्जैन के कानीपुरा निवासी किसान शीतल प्रसाद शर्मा और उनका पूरा परिवार आत्मनिर्भर बन गया है। उन्होंने तिल्ली, सरसों, बादाम, खोपरा, मूंगफली, नीम और अलसी का तेल निकालकर व उसकी पैकिंग कर बालाजी इंटरप्राइजेस लघु उद्योग स्थापित किया है, जिससे उन्हें 60 से 70 हजार रुपये की मासिक आमदनी प्राप्त हो रही है।

श्री शीतल प्रसाद शर्मा के द्वारा पहले सिर्फ आटा चक्की में गेहूं एवं अन्य अनाजों की पिसाई का कार्य किया जाता था, जिससे उन्हें कम आय होती थी फिर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें पीएमएफएमई योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने इससे कच्ची घानी तेल हेतु मशीन क्रय कर लघु प्लांट स्थापित किया। उद्योग स्थापना की इकाई लागत 30 लाख पर उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान राशि 8.40 लाख रुपये प्राप्त हुई, जिससे वे स्वयं का लघु उद्योग स्थापित कर सके। श्री शीतल प्रसाद ने अन्य पांच युवाओं को भी अपने उद्योग में रोजगार उपलब्ध कराया है। योजना का लाभ मिलने पर श्री शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को किसान हितैषी योजना को लागू करने पर धन्यवाद देते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com