Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल : हरी खाद के प्रति जागरूकता मेला एवं सह संगोष्ठी आयोजित

10 जून 2026, शहडोल: शहडोल : हरी खाद के प्रति जागरूकता मेला एवं सह संगोष्ठी आयोजित – कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम खेतौली विकासखंड सोहागपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत हरी खाद के प्रति जागरूकता मेला सह संगोष्ठी एवं किसान सम्मेलन में सहभागिता निभाई।      

 कलेक्टर ने कहा कि किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाना एवं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना है। उन्होंने कहा कि किसान अपने आय को बढाने के लिए जैविक खादो का उपयोग करें।  उन्होंने कहा कि हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की भौतिक दशा में सुधार, जीवांश एवं कार्बनिक तत्वों में वृद्धि जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं जल धारण की क्षमता में वृद्धि होती है।      

उप संचालक कृषि के.एस. यादव ने अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना के माध्यम से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।   कृषि स्थाई समिति के सभापति हरीलाल कोल के द्वारा किसानों को हरी खाद के के माध्यम से खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की सलाह दी गई। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी को खेती प्रयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर ने  किसानों  को हरी खाद मिनीकिट के बीजों का भी वितरण किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल शिवम प्रजापति, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पंद्राम, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मृगेंद्र सिंह, डॉ बृज किशोर प्रजापति, डॉ नितिन सिंघाई , सहायक संचालक कृषि अनुराग पटेल, सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ दिलीप प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा जनपद पंचायत सदस्य रामबाई बैगा , सरपंच गोकुल पाव, उप सरपंच दलवीर नायक, ग्राम पंचायत श्यामडीह कला के पंच हरीदीन सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुभद्रा परस्ते, राजकुमारी सिंह, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी विक्रम कलमे सहित अन्य अधिकारी  एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture