राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी: मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

01 अगस्त 2026, सिवनीसिवनी: मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित – उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वच्छ (हाइजेनिक) स्थिति में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन की मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जिले में स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत जिले को स्मार्ट फिश पार्लर स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

 उप संचालक मत्स्योद्योग, सिवनी ने बताया कि नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतें शासकीय भूमि का चयन कर प्रस्ताव एवं ठहराव सहित अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग, जिला सिवनी में शीघ्र प्रस्तुत करें। चयनित नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों को स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग, जिला सिवनी में जमा करने की अपील की गई है। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग, सिवनी से संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture