Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: वर्षा कालीन सब्जियों की बुवाई करने का यह उपयुक्त समय

22 जुलाई 2026, सीहोर: सीहोर: वर्षा कालीन सब्जियों की बुवाई करने का यह उपयुक्त समय – किसान भाइयों इस समय कद्दू टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन अगेती फूलगोभी, भिंडी, लोबिया, ग्वार फल्ली वर्गीय सब्जियों लौकी, करेला, तोरई, खीरा, आदि फसलों के पौध की तैयारी एवं बुवाई का उपयुक्त समय है।

कृषि वैज्ञानिक के अनुसार उन्नत किस्में: लौकी पूसा नवीन, पूसा समृद्धि, करेला पूसा विशेष, अर्का, हरित , तोरई- पूसा चिकनी धारदार, पूसा नसदार, खीरा पूसा उदय, पूसा बरखा, टमाटर- अर्का रक्षक, अर्का सम्राट, अगेती फूलगोभी- पूसा मेघना, पूसा कार्तिक, मिर्च पूसा उजाला, पूसा सदाबहार, बैंगन- पूसा उत्तम, पूसा उपकार, भिंडी- परभनी क्रांति, अर्क अनामिका, लोबिया- काशी कंचन, काशी सुधा, ग्वार फली- पूसा मौसमी, पूसा बीम, खरीफ प्याज-एकल लोकी 2.5-3.0 किलो, नवबहार, प्याज-एन-53, एग्री फाउंड डार्क रेड बैंगन 400-500 ग्राम, भिंडी 10-12 किलो, लोविया 15-18 किलो, ग्वार 500 ग्राम 600 ग्राम, मिर्च 1000-1200 ग्राम, कोरेला दर सब्जी मिला, तोरई 2.5 किलो, खीरा प्रमुख कृषि विज्ञान 1-15 30-350 कि00 – 500 ग्राम, फूलगोभी, फली 15-18 एवं खरीफ प्याज 8-10 किलो बीज प्रति हेक्टेयर, उपयोग करें। बीज उपचार- सब्जियों के बीच को रोपाई पूर्व फफूंद नाशक काबेंडाजिम+मैन्कोजेब 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीज उपचार अवश्य करें।

कृषि वैज्ञानिक के अनुसार पौधशाला की तैयारी सब्जियों की एक हेक्टर क्षेत्र के लिए पौध तैयार करने हेतु 225 वर्ग मीटर नर्सरी की आवश्यकता होती है, साधारणतः नर्सरी में क्यारी को 7.5 मीटर लंबा एवं 1 मीटर चौड़ा और 10 से 15 सेंटीमीटर ऊंचा बनना चाहिए, नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग करें। नर्सरी में बुवाई के बाद क्यारियों को सुखे पुआल से ढक दें जिससे तापमान व आर्द्रता बनी रहे। पौधशाला को तेज धूप से बचाने के लिए 40 प्रतिशत छायादार नेट द्वारा 6.50 फीट की ऊंचाई पर ढक सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें