सीहोर: कलेक्टर की अध्यक्षता में आज किसान संगठनों की बैठक, समस्याओं के निराकरण पर होगा मंथन
31 अक्टूबर 2026, सीहोर: सीहोर: कलेक्टर की अध्यक्षता में आज किसान संगठनों की बैठक, समस्याओं के निराकरण पर होगा मंथन – किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और कृषि एवं कृषक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय किसान संगठनों की समन्वय बैठक दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, जिला सीहोर में कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें किसान संगठनों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
किसान संगठनों से अपेक्षा की गई है कि वे किसानों से संबंधित विभागीय समस्याओं एवं सुझावों को लिखित रूप में तैयार कर बैठक में उपस्थित हों, ताकि संबंधित मुद्दों पर प्रभावी चर्चा कर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बैठक में विद्युत, जल संसाधन, कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य पालन, नर्मदा घाटी विकास, पशुपालन एवं डेयरी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


