राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान पंजीयन में एग्रीस्टेक आईडी अनिवार्य

20 जुलाई 2026, सीहोरसीहोर: समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान पंजीयन में एग्रीस्टेक आईडी अनिवार्य – समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन अब एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए किसानों की भूमि, फसल एवं रकबे की जानकारी भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल से प्राप्त की जाएगी, इसलिए प्रत्येक किसान के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन कर एग्रीस्टेक आईडी बनाना आवश्यक है।

एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), संबंधित पटवारी अथवा किसान स्वयं Farmer Registry MP मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। जिन किसानों की एग्रीस्टेक आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से एसएमएस भेजकर भी सूचित किया जा रहा है। ऐसे किसानों की सूची ई-उपार्जन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिले के शेष किसानों की एग्रीस्टेक आईडी शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि आगामी खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture