Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आदिवासी परिवारों को पशुपालन से जोड़ने योजना शुरू की जाएगी

12 फरवरी 2023,  भोपाल । आदिवासी परिवारों को पशुपालन से जोड़ने योजना शुरू की जाएगी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोडऩे के लिए राज्य सरकार योजना शुरू कर रही है। योजना में परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। श्री चौहान बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की 2 लाख 41 हजार 120 महिलाओं के खाते में 24 करोड़ 11 लाख 20 हजार रूपए की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से अंतरित कर वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह उमरिया से वर्चुअली सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छिंदवाड़ा, उमरिया और श्योपुर की महिलाओं से वर्चुअली संवाद भी किया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile