Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बेमेतरा में खेत बचाओ अभियान: वैज्ञानिकों ने किसानों को बताए खाद-उर्वरक के सही इस्तेमाल के तरीके

05 नवंबर 2026, बेमेतरा: बेमेतरा में खेत बचाओ अभियान: वैज्ञानिकों ने किसानों को बताए खाद-उर्वरक के सही इस्तेमाल के तरीके – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान-रबी 2026 के अंतर्गत आज जिला बेमेतरा के साजा विकासखंड की ग्राम पंचायत पदमी में किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के 25 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. एल. एल. खरबिकर एवं डॉ. अजय वर्मा ने किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित एवं उचित उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।

तकनीकी व्याख्यानों के माध्यम से किसानों को बताया गया कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने तथा फसल उत्पादन की गुणवत्ता एवं स्थिरता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। इसके साथ ही किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने खेती से संबंधित अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को साझा किया तथा वैज्ञानिकों से उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पदमी की सरपंच श्रीमती हेमलता सिन्हा की उपस्थिति रही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संस्थान द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture