मध्यप्रदेश की गौशालाओं को मिलेगी सुदाना पशु आहार की सुविधा, सरकार ने चार संस्थाओं के बीच किया एमओयू
05 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश की गौशालाओं को मिलेगी सुदाना पशु आहार की सुविधा, सरकार ने चार संस्थाओं के बीच किया एमओयू – मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण-पोषण एवं पोषण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में सुदाना पशु आहार पहुंचाकर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग में आयोजित बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड, मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ (सांची) तथा मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच एमओयू किया गया।
अनुबंध के अनुसार, राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सांची दुग्ध महासंघ, भोपाल एवं मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा पंजीकृत गौशालाओं तक सुदाना पशु आहार प्रदाय किया जाएगा। इससे गौशालाओं में आश्रित निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
बैठक में मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक डॉ. पी.एस. पटेल, मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ, भोपाल के प्रबंध संचालक डॉ. जयदीप बिस्वास, मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ के समूह प्रमुख (समन्वय) डॉ. शुभांकर नंदा, मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के कार्यपालिक संचालक डॉ. प्रवीण शिंदे, मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. अनुपम अग्रवाल, गौसंवर्धन बोर्ड के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. विनीत तिवारी तथा संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. प्रियकांत पाठक सहित संबंधित संस्थाओं के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विभाग की यह पहल प्रदेश की गौशालाओं में गोवंश के समुचित भरण-पोषण की व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न शासकीय संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से गौसंरक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


