Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर के किसान ने अपनाई फूलों की खेती, 1 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपए हुई सालाना आय

05 नवंबर 2026, अशोकनगर: अशोकनगर के किसान ने अपनाई फूलों की खेती, 1 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपए हुई सालाना आय – मध्यप्रदेश के जिला अशोकनगर में विकासखंड ईसागढ़ के ग्राम कोहरवास के कृषक सीताराम कुशवाह जो पूर्व में गेहूं, चना, मसूर की पारंपरिक खेती कर रहे थे। उनका संपर्क उद्यानिकी विभाग के बी सी जाटव प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी ईसागढ़ से हुआ।

किसान  जाटव द्वारा उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कृषक के द्वारा फूलो की खेती का चयन किया गया। जिसके तहत पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना अंतर्गत गेंदा हाइब्रिड बीज विभाग से प्राप्त कर अपनी 5 बीघा भूमि में गेंदे के फूलों की खेती की। जिससे कृषक को 5 गुना अधिक लाभ प्राप्त हुआ। पारंपरिक खेती से कृषक को 1 लाख रुपए की आय हो रही थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा योजना का लाभ प्राप्त कर फूलों की खेती करने पर उत्पादित फूलों का विक्रय अशोकनगर गुना एवं भोपाल तक किया जा रहा है। जिससे कृषक को लगभग 5 लाख रुपए की वार्षिक आय हो रही हैं। जिससे कृषक के परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह से हो रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile