मध्यप्रदेश: 5 रुपए में सिंचाई बिजली कनेक्शन मिलने से किसानों में खुशी, मालवा-निमाड़ के 12,080 किसान लाभान्वित
05 नवंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश: 5 रुपए में सिंचाई बिजली कनेक्शन मिलने से किसानों में खुशी, मालवा-निमाड़ के 12,080 किसान लाभान्वित – इंदौर जिले के किसान रमेश हो या धार के बाबूलाल, देवास के मांगीलाल हो या फिर अन्य जिलों के 12080 किसान। ये सब इस बात से प्रसन्न हैं कि किसान कल्याण वर्ष के रूप में उन्हें ऑनलाइन आवेदन देने एवं मात्र पांच रुपये जमा करने पर स्थाई बिजली कनेक्शन मिला है। कनेक्शन मिलने के बाद सिंचाई कार्य के लिए मप्र शासन की ओर से बिजली बिलों में सब्सिडी भी दी जा रही है। लाभान्वित किसान इस योजना के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित भी कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार किसानों के मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, चाहे दैनिक दस घंटे बिजली वितरण हो या ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता हो या किराए के ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मरों का परिवहन व्यय इत्यादि … सभी कार्य समय पर किए जा रहे हैं।
प्रबंध निदेशक सिंह ने बताया कि शासन की योजना के अनुसार किसानों को पांच रूपए में स्थाई कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं, ये कनेक्शन ऐसे स्थानों पर ऑन लाइन आवेदन पर त्वरित रूप से दिए जा रहे हैं, जहां लाइन विस्तार कार्य की कोई आवश्यकता नहीं होती हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि योजना अंतर्गत कंपनी स्तर पर 12 हजार 80 किसानों को पांच रूपए में स्थाई कनेक्शन देकर लाभान्वित किया जा चुका हैं। इनमें इंदौर ग्रामीण वृत्त क्षेत्र के 553, रतलाम के 471, धार के 4429, देवास के 455, खरगोन 804, झाबुआ आलीराजपुर के 1246, खंडवा 451, शाजापुर 493, उज्जैन 811, मंदसौर 343, आगर में 355 किसान लाभान्वित हुए हैं। अन्य क्षेत्रों में भी पात्रतानुसार किसानों को पांच रूपए में सिंचाई के लिए स्थाई कनेक्शन की सौगात दी गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


