सागर: बेहतर बीज देने की सोच ने बनाया उद्यमी, आज एक करोड़ रुपए का सालाना कारोबार
16 नवंबर 2026, सागर: सागर: बेहतर बीज देने की सोच ने बनाया उद्यमी, आज एक करोड़ रुपए का सालाना कारोबार – मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ के युवा उद्यमी अभिषेक पांडे ने किसानों की एक समस्या को अपने व्यवसाय की शुरुआत का आधार बनाया। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के दौरान उन्हें गेहूं के बीज की गुणवत्ता में कमी महसूस हुई। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और आम उपभोक्ताओं को साफ एवं गुणवत्तापूर्ण गेहूं उपलब्ध कराने के लिए अपना कारोबार शुरू किया।
अभिषेक पांडे ने बालाजी ग्रेनाइट एवं बालाजी ग्रेडिंग के नाम से व्यवसाय शुरू किया। इसके लिए उन्होंने सॉर्टेक्स और ग्रेडर प्लांट स्थापित किया, जिसके माध्यम से मशीनों से गेहूं की छंटाई की जाती है। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज और आम उपभोक्ताओं को साफ एवं गुणवत्तापूर्ण खाने योग्य गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कृषि और व्यवसाय से जुड़े होने के कारण उन्हें किसानों की जरूरतों और बीज की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इसी अनुभव को उन्होंने अपने व्यवसाय का आधार बनाया। आज उनके कारोबार का वार्षिक टर्नओवर लगभग एक करोड़ रुपए है। साथ ही, उनके प्रतिष्ठान से 6 से 7 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


