Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मशरूम की खेती सीखने का मौका, नीमच में 17 नवंबर से मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

16 नवंबर 2026, नीमच: मशरूम की खेती सीखने का मौका, नीमच में 17 नवंबर से मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण – भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नीमच द्वारा 17 नवंबर से मशरूम की खेती का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कृषि एवं बागवानी विभाग के विशेषज्ञों द्वारा मशरूम उत्पादन की तकनीक की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बैंक की ऋण योजनाओं एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की तीन-तीन छायाप्रतियों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन स्थल भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच है। पंजीयन एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9111053516, 9074201015, 9009684125 एवं 7898187819 पर सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile