उमरिया: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, तीन किसानों का होगा चयन
16 नवंबर 2026, उमरिया: उमरिया: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, तीन किसानों का होगा चयन – मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है।
परियोजना संचालक आत्मा ए.आर. मैड़ा ने बताया कि किसानों द्वारा अपनाई गई उन्नत कृषि तकनीक, उत्पादन और उत्पादकता के आधार पर जिले के तीनों विकासखंडों से एक-एक किसान का चयन जिला स्तरीय सर्वोच्च उत्पादकता पुरस्कार के लिए किया जाएगा। इसके लिए कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि अभियांत्रिकी से जुड़े उत्साही एवं प्रगतिशील किसान आवेदन कर सकते हैं।
यहां जमा कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी या संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। आवेदन विकासखंड करकेली, मानपुर और पाली के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
योजना और पुरस्कार से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान कार्यालय परियोजना संचालक (आत्मा) समिति जिला उमरिया अथवा संबंधित विकासखंड कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान बीटीएम एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) से संपर्क कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


