रीवा: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए गांव-गांव में लगेंगे कैंप, 30 नवंबर तक होगा पंजीयन
16 नवंबर 2026, रीवा: रीवा: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए गांव-गांव में लगेंगे कैंप, 30 नवंबर तक होगा पंजीयन – मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों की ई-केवाईसी और फार्मर आईडी पंजीयन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक शिविर लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि उनके आधार से लिंक बैंक खाते में दी जाती है। इसका लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी में पंजीयन अनिवार्य है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शिविरों में संबंधित क्षेत्र के पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक और पंचायत सचिव तैनात रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिविरों में छूटे हुए पात्र किसानों का पीएम किसान पोर्टल पर पंजीयन कराने के साथ उनकी ई-केवाईसी भी सुनिश्चित की जाए। किसानों के आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
शिविरों में अपात्र किसानों की पहचान कर उनके नाम पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया भी पूरी होगी। इसके साथ ही एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी, जिसके माध्यम से उन्हें भारत सरकार की ओर से 11 अंकों का यूनिक आईडी नंबर मिलेगा। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को ग्राम पंचायतों में शिविरों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


