Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

रबी सीजन में धान की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा

16 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न – कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में गत दिनों   जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, श्रीमती अनुभा मुंजारे, किसान संगठन के पदाधिकारी, सिंचाई एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में औसत से कम बारिश हुई है। जिसके कारण जिले के जलाशयों में रबी सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। बैठक में तय किया गया कि रबी सीजन में धान की फसल के लिए नहरों से पानी नही दिया जाएगा। अत: किसान रबी सीजन में धान की बजाय चना, सरसों, मसूर, कुसुम की फसल लगाए। राजीव सागर बांध में अत्यंत कम पानी होने के कारण इस परियोजना की नहर से रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। ढूटी, खराड़ी एवं अन्‍य लघु एवं मध्‍यम सिंचाई परियोजना से सीमित क्षेत्र में ही चना, सरसों, मसूर, कुसुम की सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।

बैठक में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे एवं श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों से संपर्क कर उन्‍हें स्‍पष्‍ट जानकारी  उपलब्‍ध करा दे कि रबी सीजन में धान की सिंचाई के लिए नहर से पानी नही मिलेगा। अत: धान की बजाय कम पानी में पकने वाली अन्‍य फसल लगाए। उन्‍होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क बनाये रखे और उनसे सिंचाई की कार्य योजना साझा करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी वैनगंगा एवं बावनथडी नदी में अधिक संख्या में एनीकेट एवं स्‍टॉप डेम आदि बनाने के प्रस्ताव तैयार करें, जिससे जिले में अधिक मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के भण्‍डारा एवं गोंदिया जिले में इन नदियों पर अधिक संख्या में एनीकेट बनाए गए है। अत: बालाघाट जिले में भी सिंचाई विभाग को इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में सिंचाई विभाग की नहरों के जर्जर होने एवं उनके सफाई एवं सुधार कार्य की आवश्‍यकता बतायी गई। इस पर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत जी रामजी योजना में नहरों के सुधार व मरम्‍मत कार्य के प्रस्‍ताव शीघ्र तैयार करें। बैठक में कम वर्षा के कारण गर्मियों के दिनों में नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की समस्‍या न हो इसके लिए कार्य योजना बनाने की आवश्यकता बतायी गई। इस पर कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग का अमला गांव में चौपाल लगाकर किसानों को धान के स्‍थान पर चना, सरसों, मसूर, कुसुम की फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है और किसानों को इसके बीज भी उपलब्‍ध कराए जा रहे है। बैठक में वैनगंगा संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री युगल सिंह ठाकुर, जल संसाधन सर्वेक्षण संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री घनश्याम मरावी, सिंचाई विभाग के एसडीओ, उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture