सागर: तरबूज नर्सरी से कमाया एक लाख का मुनाफा
11 जुलाई 2026, सागर: सागर: तरबूज नर्सरी से कमाया एक लाख का मुनाफा – सागर जिले के देवरी विकासखंड के ग्राम कुसमी निवासी किसान श्री द्वारका रजक ने सरकारी परियोजना के अंतर्गत तरबूज की नर्सरी तैयार कर सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।
श्री द्वारका रजक ने लगभग 70,000 तरबूज के पौधों की नर्सरी तैयार की। इस कार्य में उनकी कुल लागत 70 हजार रुपये रही, जबकि नर्सरी विक्रय से उन्हें 1 लाख 70 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्होंने 1 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।किसान ने बताया कि उचित नर्सरी प्रबंधन, समय पर देखभाल एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से बेहतर गुणवत्ता के पौधे तैयार हुए, जिनकी किसानों के बीच अच्छी मांग रही। कम लागत में अधिक लाभ मिलने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
श्री द्वारका रजक ने अपनी सफलता का श्रेय सरकारी परियोजना से प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहयोग के साथ-साथ पूरी टीम के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली है और भविष्य में भी वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास करेंगे। श्री द्वारका रजक की यह सफलता दर्शाती है कि वैज्ञानिक तरीके से नर्सरी उत्पादन अपनाकर किसान कम समय में बेहतर आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

