राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर कलेक्टर ने खाद वितरण व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश

08 अगस्त 2026, सागरसागर कलेक्टर ने खाद वितरण व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश – कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी एसडीएम अपने क्षेत्र की सहकारी समितियों और निजी खाद विक्रेताओं का औचक निरीक्षण करें।

सभी खाद केंद्रों पर यूरिया, एन पी के और अन्य खाद का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। खाद की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रत्येक एसडीएम रोजाना खाद की आवक-जावक और वितरण की रिपोर्ट स्वयं देखें। यदि किसी किसान को खाद मिलने में दिक्कत हो तो तुरंत समाधान किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture