सागर: कृषि विभाग ने किया कीटनाशक एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण
08 अगस्त 2026, सागर: सागर: कृषि विभाग ने किया कीटनाशक एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण – कृषि विभाग सागर की टीम के द्वारा विकासखंड सागर की कीटनाशक एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन डीलर्स के कार्यों में कमियां पाई गई, उनको नोटिस देकर आगामी तीन दिवस के अंदर कमियां ठीक करने का निर्देश दिया गया है।
दिए गए समय में कमियां पूर्ण नहीं की जाने की स्थिति में संबंधित डीलर के खिलाफ FIR एवं लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सागर श्री आर. डी. लडिया, कृषि विकास अधिकारी सह गुण नियंत्रक शिवकांत राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी राघवेंद्र राजपूत, प्रियंका नरवरिया एवं आसमा कुर्मी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

