Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोटा में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए रोड़ शो आयोजित

07 अक्टूबर 2023, कोटा: कोटा में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए रोड़ शो आयोजित – राजस्थान के कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज के क्षेत्रफल, उत्पादन एवं भोजन की थाली में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक ब्लॉक में रोड़ शो प्रारंभ किए गए हैं। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर ओपी बुनकर की उपस्थिति में पंचायत समिति इटावा के लिये रोड़ शो के रथ को रवाना किया गया।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार खेमराज शर्मा ने बताया कि विश्व में मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिये संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय रोड शो में पोषक अनाजों के उत्पादन में वृद्धि, मूल्य संवर्धन, मूल्य सवंर्धित उत्पादों के घरेलू उपयोग में वृद्धि आदि के संबंध में जागरूकता लाने के लिए बैनर लगाकर सुसज्जित वाहनों, स्पीकर व माईक लगाकर मोटे अनाजों के प्रति जानकारी दी जायेगी। रोड़ शो के रथ में लगे स्पीकर की सहायता से निर्धारित रूट अनुसार मोटे अनाजों के उपयोग के लिये बनाये गये गीतों को चलाकर लोगों को मोटे अनाज की खेती एवं इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इस दौरान उपनिदेशक सामान्य सत्येन्द्र पाठक, उपनिदेशक सांख्यिकी अनिल शर्मा, सहायक निदेशक मुख्यालय राजवीर सिंह, सहायक निदेशक सामान्य उमाशंकर शर्मा, कृषि अधिकारी डॉ. नरेश कुमार शर्मा, विभागीय सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile