दमोह में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
08 अगस्त 2026, दमोह: दमोह में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने कहा पूर्व की तुलना में राजस्व प्रकरणों के निराकरण और आदेशों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिकारियों की मेहनत का परिणाम यह है कि इस बार जिला जनसुनवाई में राजस्व संबंधी शिकायतों की संख्या में कमी आई है, जिससे स्पष्ट है कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है। बैठक में एडीशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी खासतौर पर मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले का राजस्व विभाग पहली बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में ‘A’ ग्रेड प्राप्त करने में सफल हुआ है, जो अधिकारियों के बेहतर कार्य और जवाबदेही का परिणाम है। उन्होंने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी अधिकारियों को इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंगलवार को सभी तहसीलों में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीमांकन के प्रकरणों में रोवर मशीन का उपयोग कर त्रुटिरहित कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति न बने।
कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सतत निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को खाद वितरण व्यवस्था, मूंग खरीदी की निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा, ताकि किसानों और आम नागरिकों के कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरे हो सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

