Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि एवं कृषि सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न

21 दिसम्बर 2022, झाबुआ: कृषि एवं कृषि सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर श्रीमती रजनीसिह की अध्यक्षता में बैठक गत दिनों सम्पन्न हुई। बैठक में श्री एन.एस. रावत उप संचालक कृषि, श्री जी. एस. त्रिवेदी, उप संचालक,सह परियोजना संचालक आत्मा , डॉ व्ही.एस. डावर, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं , श्री आर.एस. वसुनिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, श्री नीरज सॉंवलिया, सहायक संचालक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री बबन मौर्य ,जिला विपणन अधिकारी, श्री दिलीप सोलंकी ,सहायक संचालक मत्स्य तथा जिले के विभिन्न विभागों के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि ,पशुपालन,उद्यानिकी, मत्स्य, सहकारिता, डेयरी,विपणन संघ इत्यादि विभागों की समीक्षा की गई।

बैठक में सर्व प्रथम कलेक्टर द्वारा पशु पालन विभाग के अन्तर्गत कड़कनाथ मुर्गी पालन, भेड़ पालन,बकरी पालन आदि पर ऋण लेकर व्यवसाय करने वाले किसानों से चर्चा की गई साथ ही व्यवसाय को बढ़ाने हेतु प्लान एवं प्रोजेक्ट हिन्दी में तैयार करने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्तमान में जिले में लम्पी वाईरस नियंत्रण में है। जिले में पर्याप्त मात्रा में दवाई भण्डारण होना बताया गया। पशु पालन विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड के शत प्रतिशत लक्ष्य – पूर्ति करने तथा कृत्रिम गर्भाधारण के कार्य मे गति लाने के निर्देश दिये गये।

इसके बाद कलेक्टर सिंह ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास को निर्देश दिये गये कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर निगरानी की जावे तथा आगामी उर्वरक रैक प्लान के संबंध में चर्चा कर यूरिया उर्वरक की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जावे ।उर्वरक, बीज, एवं पौ. सं. औ. गुण नियंत्रण की कार्यवाही निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिये गये। फसल बोनी , आदान गुण नियंत्रण, फसल बीमा की भी समीक्षा की गई । फसल बीमा के पोर्टल पर समय सीमा में इन्ट्री करने के निर्देश दिये गये। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में संचालित बलराम तालाब का कार्य 20 फरवरी 2023 तक कार्य पूर्ण कर हितग्राही को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिये गये। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान ऋण वितरण, वसूली, किसान क्रेडिट कार्ड,फसल बीमा पोर्टल पर इन्ट्री, समय सीमा में पूर्ण करने के संबंध में निर्देश वरिष्ठ महा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैक को दिये गये। मत्स्य विभाग की योजना की समीक्षा के दौरान योजनावार घटक वार मत्स्य उत्पादन, बीज उत्पादन, अन्य भैतिक/वित्तीय लक्ष्य – पूर्ति शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश सहायक संचालक मत्स्य को दिये गये। दुग्ध उत्पादन की समीक्षा के दौरान जिले
 में दुग्ध उत्पादन प्रति दिन 17 ,500 लीटर होना बताया जिसे बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )