नर्मदापुरम में किसान समस्याओं के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
13 मई 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में किसान समस्याओं के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री निलेश शर्मा द्वारा किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर किसानों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में किसानों द्वारा कृषि, सहकारिता, विद्युत आपूर्ति एवं उपार्जन व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान उपस्थित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, एमपीईबी एवं एफसीआई विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।
अनुविभागीय अधिकारी श्री निलेश शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचे। बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

