Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का लाभ लेने पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

07 अक्टूबर 2024, नरसिंहपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का लाभ लेने पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य – राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का लाभ लेने के लिए जिले के मछुआरों का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राही को पीएम- एमकेएसएसवाय वेबसाइट https://ommkssy.dof.gov.in/ और NFDP Portal https://nfdp.gov.in पर पंजीयन होना अनिवर्य है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग नरसिंहपुर ने बताया कि जिले के समस्त तालाब/ जलाशय के पट्टाधारकों, मछुआ समिति/ समूहों के समस्त सदस्यों, मत्स्य पालकों, मत्स्य पालन में संलग्न स्वसहायता समूहों के सदस्यों, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से लाभान्वित  हितग्राही एवं अन्य किसी भी प्रकार से मत्स्य उद्यम/ व्यापार से जुड़े व्यापारी से आग्रह किया है कि वे एमपी ऑनलाइन/ सीएम सेंटर के माध्यम से या स्वयं द्वारा दी गई लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें।

रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात ही मत्स्य विभाग की किसी भी योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए आवेदक को आधार कार्ड नम्बर, आधार नम्बर से लिंक मोबाइल नम्बर और बैंक खाते के माध्यम से अपना पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) करा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com