Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना जिले में कैंप लगाकर किया मछुआरों का पंजीयन

07 दिसंबर 2024, मुरैना: मुरैना जिले में कैंप लगाकर किया मछुआरों का पंजीयन – कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में सबलगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बटेश्वरा के ग्राम चोखपुरा में कैंप का आयोजन किया गया।

 कैंप में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एन.एफ.डी.पी.) पोर्टल पर स्थानीय मछुआरों का पंजीयन किया गया। मुरैना जिले में अब तक कुल 425 मत्स्य पालन एवं मत्स्याखेट कार्य में संलग्न व्यक्तियों का पंजीयन पोर्टल पर किया जा चुका है।  

 इस  कैंप में सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री कमल नार्वे, पूर्व सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन श्री सेवक बाथम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सोनेराम केवट, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री वीरेंद्र केवट, मत्स्य निरीक्षक श्री तपेश चतुर्वेदी, सीएससी की ओर से श्री गजराज केवट तथा स्थानीय मछुआरे उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com