Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में कुछ जगह अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट

03 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में कुछ जगह अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट – मध्य प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का दौर जारी है। मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में  में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। ब्यावरा में सर्वाधिक 120 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 3 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मप्र में 14% अधिक वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से 6% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 21% अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम की स्थिति – गत 24 घंटों के दौरान उत्तरी झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में बना डिप्रेशन आज दक्षिण-पश्चिम बिहार और संलग्न  उत्तर-पश्चिम  झारखंड में अति तीव्र निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होकर बिहार और उत्तरप्रदेश में सक्रिय है। वर्तमान में मानसून ट्रफ दक्षिण -पश्चिमी राजस्थान पर बने निम्न दाब क्षेत्र  अजमेर, ग्वालियर, सीधी, दक्षिण-पश्चिम बिहार और उत्तर-पश्चिम झारखंड पर बने डिप्रेशन, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इससे सम्बद्ध एक चक्रवातीय परिसंचरण भी दक्षिण की ओर सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अत्यधिक भारी वर्षा (204.5  मि .मी. या अधिक ) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रायसेन जिले कुछ स्थानों पर  वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) की संभावना का रेड अलर्ट है। वहीं सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, गुना, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना, निवाड़ी, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, दतिया, मऊगंज, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर / भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने का अनुमान है। राज्य के शेष जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com