Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में मांझी मत्स्योद्योग सहकारी संस्था के निर्वाचन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

22 जून 2024, शिवपुरी: शिवपुरी में मांझी मत्स्योद्योग सहकारी संस्था के निर्वाचन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त – म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम.बी.ओझा द्वारा जिले की मांझी मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्या. विलोकलां के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक श्री डी.एस.दांगी को नियुक्त किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

जारी कार्यक्रम के तहत प्रकाशित सदस्य सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जून, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 29 जून, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 1, 2 एवं 3 जुलाई, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com