Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली जिले में बायोगैस निर्माण का बना कीर्तिमान

07 अप्रैल 2025, सिंगरौली: सिंगरौली जिले में बायोगैस निर्माण का बना कीर्तिमान – सिंगरौली जिले ने बायोगैस निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला निर्देशन एवं  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश के प्रयासों से जिले में  129 बायोगैस यूनिट का निर्माण संभव हो पाया है।  

परियोजना के तहत, ग्राम पिपरा में 63 बायोगैस,  नगमा और करसुराजा के आसपास 55 बायोगैस, और गोदवाली में 11 बायोगैस यूनिट बनाई गई हैं। यह कदम जिले में स्वच्छ ऊर्जा के स्रोत को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है।सिंगरौली जिले ने बायोगैस निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो जिले की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस बायोगैस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2024-25 में की गई थी। बायोगैस पर्यावरण संरक्षण  की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे जैविक कचरे का पुनर्चक्रण कर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जो प्रदूषण को कम करने में मददगार है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com