रतलाम: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 से 18 जुलाई तक
09 जुलाई 2026, रतलाम: रतलाम: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 से 18 जुलाई तक – उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ नवीन शुक्ला ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि मध्य प्रदेश की समृद्धि पर आधारित है। कार्यक्रम में पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशु पोषण, टीकाकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमेन के बारे मे जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के तीसरे चरण में 3 से 4 पशु (गोवंश एवं भैंस वंश) रखने वाले पशु पालकों के यहां प्रशिक्षित विभागीय अमले द्वारा घर-घर जाकर भेंट की जाएगी तथा जागरूक किया जाएगा। जिले में 13 हजार 895 पशुपालकों को नस्ल सुधार , पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य विषय पर जागरूक किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

