Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रामनाथ ठाकुर पहुंचे कृषि अनुसंधान परिसर पटना, बायोफ़्लॉक इकाई का लोकार्पण एवं वृक्षारोपण किया 

04 नवंबर 2024, पटना: रामनाथ ठाकुर पहुंचे कृषि अनुसंधान परिसर पटना, बायोफ़्लॉक इकाई का लोकार्पण एवं वृक्षारोपण किया –  माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का भ्रमण किया I इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया I उन्होंने संस्थान में मत्स्य पालन के लिए निर्मित बायोफ़्लॉक इकाई का भी लोकार्पण किया I विदित हो कि बायोफ़्लॉक तकनीक में लाभकारी बैक्टीरिया द्वारा मछली के अपशिष्ट का रूपांतरण मछली के खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है तथा बायोफ़्लॉक टैंक के पानी की सफाई में भी मदद करता है I इस तकनीक से जल की भी कम खपत होती है, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है I यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है और पर्यावरण के अनुकूल भी  है I माननीय मंत्री ने संबंधित वैज्ञानिकों को यह निर्देश दिया कि वे मत्स्य पालन से संबंधित नई तकनीकों को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाएं तथा कम से कम लागत में ज्यादा उत्पादन करने पर अनुसंधान कार्य करें I इससे पूर्व, संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने माननीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान के कार्यकलापों से अवगत कराया I कार्यक्रम में संस्थान के सभी वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com