Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक ड्रैगन फ्रूट की खेती करके कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा

ड्रैगन फ्रूट लगाने के लिए मिलेगा 1.20 लाख रुपए का अनुदान

23 अगस्त 2022, चंडीगढ़: कृषक ड्रैगन फ्रूट की खेती करके कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा – हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से आजादी अमृत महोत्सव एवं अंत्योदय उत्थान वर्ष में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजना लागू की गई है। किसान ड्रैगन फू्रट की खेती करके अच्छा मुनाफा ले सकते हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट बाग के लिए 01 लाख 20 हजार रूपए प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान है, जिसमें पौधा रोपण के लिए 50 हजार रूपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम (जाल प्रणाली) के लिए 70 हजार रुपए प्रति एकड़ शामिल हंै। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान तीन किस्तों में प्रथम वर्ष 30 हजार रूपए, दूसरे वर्ष 10 हजार रूपए व तीसरे वर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान अधिक से अधिक विभिन्न फलों के बाग लगाकर अच्छा मुनाफा ले सकते है। उन्होंने बताया कि बाग लगाने से जहां एक ओर पानी की बचत है, वहीं फलों के बाग किसानों की आय में वृद्धि करने में भी सहायक है।

महत्वपूर्ण खबर: बुरहानपुर में दुकानदार का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान का ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। अनुदान ‘पहले आओ-पहले पाओ‘ के आधार पर दिया जाएगा। किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट http://hortnet.gov.in पर जाकर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )