दमोह: सोनी ने की ज्वार की उन्नत खेती
24 अक्टूबर 2026, दमोह: दमोह: सोनी ने की ज्वार की उन्नत खेती – कृषि विज्ञान केंद्र, दमोह के प्रगतिशील कृषक राजकुमार सोनी (राजू सोनी) द्वारा ग्राम सरखड़ी में बदलते मौसम को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, दमोह के तकनीकी मार्गदर्शन में लगभग 35 एकड़ क्षेत्रफल में ज्वार फसल की खेती की गई। जिसमें प्रति एकड़ लागत छः से आठ हजार रूपये आती है एवं लगभग उत्पादन 15 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त होता है।
बदलते मौसम एवं अलनीनो के प्रभाव को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, दमोह, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनोज कुमार अहिरवार की सलाह पर प्रगतिशील कृषक श्री राजकुमार सोनी द्वारा खरीफ मौसम में उड़द एवं सोयाबीन फसल में बदलाव कर कम पानी एवं कम खाद उर्वरक के उपयोग से अधिक उत्पादन हेतु ज्वार की खेती की गई।
वरिष्ठ तकनीकी सहायक, शस्य विज्ञान डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा बुवाई से लेकर रोग कीट नियंत्रण एवं अन्य सभी प्रकार का मार्गदर्शन समय-समय पर दिया गया, जिसमें बांसा, सरखड़ी, कुमेरिया, दमोह इत्यादि क्षेत्रों के कृषकों के लिए एक नई फसल के रूप में ज्वार फसल लाभ के रूप में निकलकर आ रही है एवं मंडी में भी 4000 से 6000 रू. प्रति क्विंटल की दर से आसानी से विक्रय हो जाती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


