Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : जिले में बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

कम वर्षा को देखते हुए चना, मसूर, सरसों एवं अलसी की बुवाई करें किसान – उप संचालक कृषि श्री नाथ

24 अक्टूबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : जिले में बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता – जिले में रबी सीजन के लिए बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सीमित रहने की संभावना को देखते हुए उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने किसानों से खेतों में उपलब्ध नमी एवं जल संसाधनों के अनुसार फसलों का चयन करने की अपील की है। किसानों को चना, मसूर, सरसों एवं अलसी जैसी फसलों की बुवाई को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

रबी फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को आयोजित बैठक में रबी सीजन के लिए बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि जिले में शासकीय एवं निजी क्षेत्र में गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों सहित विभिन्न फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने किसानों को जल संसाधनों के अनुरूप फसलों का चयन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

जिले में 73 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध – उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में यूरिया 27,968 मीट्रिक टन, डीएपी 8,447 मीट्रिक टन, एनपीके 15,921 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 18,216 मीट्रिक टन एवं एमओपी 2,412 मीट्रिक टन उपलब्ध है। शासन स्तर से भी जिले को लगातार उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता एवं खेतों में मौजूद नमी को ध्यान में रखते हुए चना, मसूर, सरसों एवं अलसी की बुवाई करें। फसलों का चयन करते समय उपलब्ध जल संसाधनों का आकलन अवश्य करें, ताकि सीमित पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture