Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी कृषि से राजकुमार की बढ़ी आमदनी

02 मई 2025, शिवपुरी: उद्यानिकी कृषि से राजकुमार की बढ़ी आमदनी – परंपरागत कृषि से अब किसान उद्यानिकी फसलों की ओर अग्रसर होने लगे हैं, जिससे किसानों को लाभ भी हो रहा है। लुकवासा के श्री राजकुमार रघुवंशी की सफलता की कहानी तो यही कह रही है।

लुकवासा के श्री राजकुमार रघुवंशी  बताते हैं कि वह पहले परंपरागत गेहूं, चना की फसल करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें उद्यानिकी फसलों के बारे में जानकारी मिली और शुरुआती समय में लगभग 5 बीघा से काम शुरू किया और धीरे-धीरे यह  रकबा  बढ़ाते हुए 100 बीघा तक पहुंचा, जिसमें वह टमाटर, तरबूज, शिमला मिर्च, खीरा जैसी उद्यानिकी फैसले उगा रहे हैं।

श्री रघुवंशी ने बताया  कि इसमें पूंजी का निवेश तो है परंतु यदि सही तकनीक और जानकारी के साथ खेती की जाए, तो उद्यानिकी फसलों में अच्छा मुनाफा भी है। आज उनकी आमदनी भी इससे  बढ़ी  है।   वह शिवपुरी जिले के अन्य किसानों को भी यह जानकारी देते हैं कि वह परंपरागत खेती पर ही निर्भर न रहे बल्कि उद्यानिकी फसलों की ओर भी  बढे , जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वह ड्रिप सिंचाई भी कर रहे हैं। सिंचाई की पद्धति बदलने से भी फायदा हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com