Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: केवीके पदमपुर पहुंचे कुलगुरु डॉ. दुबे, किसानों तक उन्नत कृषि तकनीक पहुंचाने के निर्देश

25 अक्टूबर 2026, जयपुर: राजस्थान: केवीके पदमपुर पहुंचे कुलगुरु डॉ. दुबे, किसानों तक उन्नत कृषि तकनीक पहुंचाने के निर्देश – स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), पदमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने किसानों तक उन्नत कृषि तकनीक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर खेती में नवाचार कर सकें।

सहभागी मॉडल पर उन्नत बीज उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

कुलगुरु डॉ. दुबे ने कहा कि किसानों की भागीदारी से उन्नत किस्मों के बीजों का उत्पादन किया जाना चाहिए। सहभागी मॉडल पर बीज उत्पादन से किसानों को नवाचार करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर किसानों की बीज संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया और केंद्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

किन्नू और मृदा सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने किन्नू और मृदा सुधार से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इन क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता बताई, ताकि क्षेत्र की कृषि संबंधी जरूरतों के अनुरूप प्रयास किए जा सकें। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. सीमा चावला, उद्यान विशेषज्ञ डॉ. नवल कम्बोज और मृदा विशेषज्ञ डॉ. राजवीर सिंह चौधरी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें