Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान: 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी

16 अक्टूबर 2025, जयपुर: राजस्थान: 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी – मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चतुर्थ किश्त की राशि के हस्तानांतरित का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नदबई भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। अजमेर के जिला स्तर पर कार्यक्रम में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी में आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में चतुर्थ किश्त के रूप में राशि एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से हस्तानांतरित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल को नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज एवं सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार श्री राजीव कजोत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile