Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान कृषक कौशल योजना: अजमेर से 40 प्रगतिशील किसानों का दल कृषक प्रशिक्षण के लिए करनाल रवाना

24 सितम्बर 2025, भोपाल: राजस्थान कृषक कौशल योजना: अजमेर से 40 प्रगतिशील किसानों का दल कृषक प्रशिक्षण के लिए करनाल रवाना – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के तहत कृषक प्रशिक्षण दल को सोमवार का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उप निदेशक (कृषि) एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्माउषा चितारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के तहत जिले के 40 किसानों का दल 7 दिवसीय अन्तर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये सोमवार को रवाना हुआ। कृषक प्रशिक्षण दल को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद अजमेर संजय तनेजा द्वारा भ्रमण प्रभारी रामेश्वर लाल गेना सहायक कृषि अधिकारी टिकावडा एवं सहप्रभारी मनोहर लाल सहायक कृषि अधिकारी चौरसियावास के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि इस दल में जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील कृषकों को अन्र्तराज्यीय कृषक प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान प्याज एवं लहसुन क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र (एनएचआरडीएफ) करनाल में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में कृषकों को कृषि एवं उघानिकी की नवीनतम तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजनान्तर्गत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीक एवं अनुसंधान को जिले के किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें