Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान सरकार का ऐलान: श्रेष्ठ कृषकों को मिलेगा 50 हजार का इनाम, 31 अगस्त तक भेजें नामांकन

22 जुलाई 2025, भोपाल: राजस्थान सरकार का ऐलान: श्रेष्ठ कृषकों को मिलेगा 50 हजार का इनाम, 31 अगस्त तक भेजें नामांकन – राजस्थान सरकार की कृषि विभाग की आत्मा योजना (कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम) के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य के बेहतरीन काम करने वाले किसानों को राज्य, जिला और पंचायत समिति स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का मकसद किसानों के अच्छे कार्यों को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहन देना है।

राज्य, जिला और पंचायत स्तर पर मिलेगा सम्मान

आत्मा योजना के तहत हर साल किसानों को उनके उत्कृष्ट काम के लिए तीन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा-
1. राज्य स्तर पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार
2. जिला स्तर पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार
3. पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार

हर क्षेत्र के किसानों को मिलेगा मौका

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस योजना में हर पंचायत समिति स्तर पर पांच अलग-अलग क्षेत्रों में एक-एक किसान का चयन किया जाएगा। इनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और डेयरी समेत जैविक खेती और नवाचार खेती करने वाले किसान शामिल होंगे।  इसके बाद पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों में से 10 श्रेष्ठ किसानों को जिला स्तर पर चुना जाएगा। फिर जिला स्तर के श्रेष्ठ किसानों में से हर क्षेत्र के 2-2 किसान राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए चुने जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कौन कर सकता है आवेदन?

जिन किसानों को पहले किसी भी योजना में पंचायत, जिला या राज्य स्तर पर सम्मान मिल चुका है, वे इस बार के पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। बाकी किसान खुद या कोई संस्था, जनप्रतिनिधि या विभाग के अधिकारी उनके नाम का प्रस्ताव भेज सकते हैं।

कैसे और कब तक करें आवेदन?

नामांकन के लिए किसान को अपने कार्य का पूरा विवरण देना होगा —
1. खेत में अपनाई गई तकनीक या विशेष नवाचार का प्रमाण (तस्वीरें, वीडियो, सीडी आदि)
2. किसान का नाम, पिता का नाम, पता, पंचायत समिति का नाम, फोन नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड
3. किसान अपने आवेदन 31 अगस्त 2025 तक सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक या सीधे उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), जिला अजमेर को भेज सकते हैं।

सम्मान और प्रोत्साहन का बड़ा मौका

कृषि विभाग ने साफ कहा है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों के अच्छे कार्यों को सामने लाना है। पुरस्कार के साथ किसानों को सम्मान भी मिलेगा। इसलिए जो भी किसान अपनी खेती में बेहतरीन काम कर रहे हैं, वे जल्दी आवेदन कर सकते हैं और अपनी मेहनत का फल पा सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com