Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में खाद विक्रेताओं पर सख्ती, अनियमितता मिलने पर दो उर्वरक लाइसेंस सस्पेंड  

22 मई 2026, चित्तौड़गढ़: राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में खाद विक्रेताओं पर सख्ती, अनियमितता मिलने पर दो उर्वरक लाइसेंस सस्पेंड – राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में उर्वरकों की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु कृषि विभाग द्वारा यूरिया की कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  20.मई को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौड़गढ़ डॉ. शंकर लाल जाट, सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ मुकेश कुमार धाकड़, सहायक निदेशक कृषि बेगूं शंकर लाल जाट, कृषि अधिकारी (सामान्य) गोपाल लाल धाकड़ एवं कृषि अधिकारी बेगूं राहुल खटीक द्वारा मैसर्स किसान एग्रो एजेंसी कल्याणपुर बेगूं एवं सांवरियाजी कृषि सेवा केन्द्र जयसिंहपुरा बेगूं के विक्रय परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर मूल्य सूची एवं स्टॉक रजिस्टर निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही स्टॉक रजिस्टर अधिकृत अधिकारी से प्रमाणित नहीं होना, विक्रय किए गए उर्वरकों का रिकॉर्ड संधारित नहीं होना तथा मौके पर पाए गए उर्वरक स्टॉक में पीओएस मशीन के रिकॉर्ड से अंतर पाया गया। इसके अतिरिक्त उर्वरक वितरण में विभागीय आदेशों की अवहेलना भी सामने आई।

उक्त अनियमितताओं के आधार पर सहायक निदेशक कृषि (बेगूं) द्वारा मैसर्स किसान एग्रो एजेंसी कल्याणपुरा बेगूं एवं सांवरियाजी कृषि सेवा केन्द्र जयसिंहपुरा बेगूं के उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबन की अनुशंसा की गई। अनुशंसा के आधार पर दिनांक 21.05.2026 को दोनों विक्रेताओं के उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबित कर दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले के समस्त आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे नियमानुसार ही आदानों का विक्रय करें तथा सभी कृषकों को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध करवाएं। साथ ही समस्त आवश्यक दस्तावेज प्रतिष्ठान पर नियमानुसार संधारित रखें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें तथा अनावश्यक अग्रिम भंडारण न करें। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture