Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब किसानों को मिलेगी 2000 करोड़ रुपए से अधिक राशि

18 अप्रैल 2022, चंडीगढ़: सरकार एमएसपी भुगतान के एवज में किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक किसानों को 828 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अब विभाग ने 2137 करोड़ रुपये के भुगतान को संसाधित और अनुमोदित किया है जो बैंकों द्वारा सीधे किसानों के खातों में जमा किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण खबर: देश में महंगे विदेशी कीटनाशकों को लाने की साजिश: कृष्णबीर चौधरी

मंडियों में आने वाले सूखे अनाज की मात्रा का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीमों के चल रहे दौरों के बारे में एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि टीमों ने 17 जिलों का सर्वेक्षण कर लिया है और उम्मीद है कि शेष छह जिलों को कल कवर किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रात भर हुई बारिश और मंडियों में पानी जमा होने के कारण खरीद में संभावित व्यवधान पर उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने रात भर काम करके यह सुनिश्चित किया कि मंडियां पानी से मुक्त हो और इसके परिणामस्वरूप एक मिनट भी खरीद कार्य में व्यवधान नहीं हुआ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उपार्जन की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में गेहूं की आवक चरम पर है और मंडियों में अब तक 36 लाख टन गेहूं आ चुका है और राज्य की खरीद एजेंसियों ने 33 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। जिससे पता चलता है कि मंडी का संचालन बहुत सुचारू रूप से चल रहा है और दिन की आवक का 60% से अधिक उसी दिन खरीदा जा रहा है।