Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एनएफएसएम-सिंचाई यंत्रों के लिए आवेदन

3 अगस्त 2022, भोपाल ।  एनएफएसएम-सिंचाई यंत्रों के लिए आवेदन – केन्द्र प्रवर्तित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत विभिन्न घटकों में किसानों से सिंचाई यंत्रों के लिए 4 अगस्त 2022 तक पोर्टल dbt.mpdage.org पर आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदनों की लॉटरी ऑनलाईन खोली जायेगी।

जानकारी के मुताबिक एनएफएसएम (दलहन) के तहत प्रदेश के सभी जिलों से स्प्रिंकलर, पाइप लाईन एवं पंप सेट (डीजल/ विद्युत) के लिए तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (गेहंू) में स्प्रिंकलर, पाईप लाईन सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत), रेनगन सिस्टम के लिए 17 जिले कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सतना, खंडवा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी के कृषक आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (टरफा) में स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट के लिए 19 जिले कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल के किसान तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (बुंदेलखंड विशेष पैकेज) में स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत) के लिए 7 जिले सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी के किसान आवेदन कर सकते हंै।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (धान) में पंप सेट (डीजल/विद्युत) के लिए 8 जिले कटनी, मंडला, डिंडोरी, दमोह, पन्ना, रीवा, सीधी, अनूपपुर के किसान आवेदन के लिए पात्र हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी