राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीदी गई धान का सुरक्षित परिवहन और भंडारण कराएं  

09 जनवरी 2024, नर्मदापुरम: खरीदी गई धान का सुरक्षित परिवहन और भंडारण कराएं – सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने विभिन्न योजनाओं एवं समसामयिक विषयों की विस्तार से समीक्षा की।

धान उपार्जन की समीक्षा कर कलेक्टर सुश्री मीना ने निर्देश दिए कि बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनखेड़ी के ओपन केंद्रो से धान का सुचारू रूप से परिवहन कराएं। ऐसे  केंद्रों  पर वाहनों सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी बढ़ाएं। उपार्जन संबंधी अधिकारी इन केंद्रों का भ्रमण कर निरंतर निगरानी करें। एसडीएम पिपरिया भी अलर्ट रहे। खंड स्तरीय उपार्जन समिति के साथ लगातार केंद्रों  का विजिट कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। बारिश के कारण धान भीगने की स्थिति निर्मित न हो यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बनखेड़ी के लो लाइन एरिया में बनाएं गए ओपन  केंद्रों  के स्थान पर नए केंद्र प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

बैठक में  निर्देश दिए गए कि पशु पालकों और मत्स्य पालकों के केसीसी के प्रकरण बैंक से समन्वय कर स्वीकृत और वितरण किया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एसएस रावत, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार सिंह सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement