Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान मेले से तकनीक खेतों तक पहुंचीं

12 मार्च 2025, देवास: कृषि विज्ञान मेले से तकनीक खेतों तक पहुंचीं – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई अटारिया ने किया । कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित मेले में भाजपा जिला अध्यवक्ष श्री रायसिंह सैंधव, कृषि स्था्यी समिति अध्यक्ष टोंकखुर्द श्री हुकूमसिंह पटेल, भारतीय किसान संघ जिलाध्यीक्ष श्री हुकूमसिंह पटेल, राष्ट्री य किसान मजदूर संघ अध्यक्ष श्री गगन पटेल, प्रगतिशील कृषक श्री जगदीश नागर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थति थे।

कृषि विभाग, आत्मा, उद्यानिकी विभाग के संयुक्त रूप से आयोजित मेंले में कृषकों को संतुलित उर्वरकों का प्रयोग ,जैविक खेती ,सिंचाई के साधन, उन्नञतशील प्रजातियों के बीज , नरवाई प्रबंधन ,फसल विविधीकरण आदि बिषयो पर विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी गई। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ.एन.के. तांबे द्वारा खेती की उन्नणतशील तकनीक बताई नरवाई न जलाने का संकल्प भी दिलाया। डॉ. तांबे ने ग्रीष्महकालीन मूंग को शीघ्र पकाने हेतु नींदानाशक का प्रयोग नहीं करने पर जोर दिया। मूंग के स्थान पर चंवला, उडद, मक्का की बोवनी करनें की सलाह दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.आर.पी.शर्मा ने मिलेट (श्री अन्ना), ज्वार, कोदो, कुटकी, रागी, सॉवा आदि की उत्पा्दन तकनीक एवं महत्व‍ पर विस्तार से बताया । मेले में मालवी लोकगीत के गायक श्री रूघनाथसिंह बामनिया ने गीतों की प्रस्तु्ती देकर कृषकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्नी शासकीय एवं निजी संस्थानों के स्टाल लगाए गए ।मेले में उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, परियोजना संचालक आत्‍मा श्री मथुरालाल सोलंकी, उप संचालक उद्यानिकी श्री पंकज शर्मा , सहायक संचालक कृषि श्री विलास पाटिल, श्री लोकेश गंगराडे, श्रीमती कल्पना तिर्की सहित कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com