राज्य कृषि समाचार (State News)उद्यानिकी (Horticulture)

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा कृषकों को पहुंचाएं- राजस्थान शासन सचिव  

12 सितम्बर 2025, भोपाल: कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा कृषकों को पहुंचाएं- राजस्थान शासन सचिव – राजस्थान शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करें और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों को पहुंचाएं। उनका उद्देश्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और खुशहाल बनाना है।

सचिव राजन विशाल बुधवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि वे खेतों में जाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दें ताकि ग्रामीण क्षेत्र के किसान राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें।

कस्टम हायरिंग सेंटरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें

शासन सचिव ने विभागीय अधिकारियों को कस्टम हायरिंग सेंटरों का लगातार निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया, ताकि ये केंद्र समय पर जरूरतमंद किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, इन केंद्रों को किसानों के लिए अधिक उपयोगी बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया।

बैठक में फार्म पॉण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, तारबंदी, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, सोलर पंप, पॉली हाउस, ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, फल-बगीचे, हरियालो राजस्थान, मिशन कर्मयोगी और ई-फाइल जैसी कई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

Advertisement
Advertisement

उर्वरक स्टॉक एवं वितरण में पारदर्शिता बरतें, कालाबाजारी पर रोक लगाएं

शासन सचिव ने कहा कि रबी फसल के लिए यूरिया और डीएपी का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखा जाए और उनका वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं और विनिर्माताओं की टैगिंग पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी नजर रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।

Advertisement
Advertisement

बैठक में आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी चिन्मयी गोपाल, वित्तीय सलाहकार कृषि अचलेश्वर मीणा, निदेशक आत्मा डॉ. सुवालाल जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एस.एस. शेखावत, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. हुशियार सिंह, अतिरिक्त निदेशक (उद्यान) हिरेंद्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान)  गोपाल लाल, अतिरिक्त निदेशक कृषि (अनुसंधान) अजय कुमार पचौरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement